‘बार काउंसिल में महिलाओं को आरक्षण प्रदान करें’ : महिला वकीलों ने कानून मंत्री किरेन रिजिजू को पत्र लिखा
मुंबई की 300 महिला वकीलों के एक समूह ने नव नियुक्त केंद्रीय कानून मंत्री किरेन रिजिजू को पत्र लिखकर बार काउंसिल ऑफ इंडिया और स्टेट बार काउंसिल में महिला वकीलों के लिए आरक्षण की मांग की है।
महिला अधिवक्ताओं के इंटरएक्टिव सत्र ने कहा है कि वर्तमान में बार काउंसिल ऑफ इंडिया में एक भी महिला सदस्य नहीं है। यहां तक कि स्टेट बार काउंसिल में भी महिलाओं का प्रतिनिधित्व नगण्य है।
विभिन्न राज्य बार काउंसिल की वेबसाइटों के आंकड़ों के अनुसार प्रतिनिधित्व बताता है कि कम से कम 10 राज्य बार काउंसिल में कोई महिला सदस्य नहीं हैं, जबकि 7 राज्य बार काउंसिल में सिर्फ एक महिला सदस्य हैं और केवल बिहार राज्य बार काउंसिल में दो महिला सदस्य हैं। बार काउंसिल ऑफ महाराष्ट्र और गोवा में 20 सदस्य हैं, वो भी सभी पुरुष हैं।