Breaking News

खुशहाल देशों की लिस्ट में भारत पाकिस्तान से पीछे, कोरोना के बाद पहली बार देश में मनी धमाकेदार होली

“खुशहाल देशों की लिस्ट में भारत पाकिस्तान से पीछे, कोरोना के बाद पहली बार देश में मनी धमाकेदार होली”


नमस्कार,
कोरोना की वजह से त्योहारों पर लगा मायूसी का दाग होली पर धुल गया। देश भर में इतना रंग उड़ा कि कहीं खो सा गया उल्लास फिर लौट आया। इसी दिन UN ने खुशहाल देशों की लिस्ट जारी की। इसमें भारत 136वें नंबर पर है। हमसे बेहतर हालात पड़ोसी पाकिस्तान के हैं। उसकी रैंक 121 है। सिर्फ 5 मिनट में देश-दुनिया की बड़ी खबरें पढ़िए मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ में…

सबसे पहले आज के प्रमुख इवेंट्स, जिन पर होगी नजर

पंजाब की नई कैबिनेट सुबह 11 बजे शपथ लेगी। इसके बाद साढ़े 12 बजे उसकी पहली मीटिंग होगी।
महिला वर्ल्ड कप में भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच मुकाबला होगा, सेमीफाइनल के लिए भारत की जीत जरूरी।
जापानी प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा दो दिन के लिए भारत आएंगे, वे PM मोदी से मुलाकात करेंगे।

5 बड़ी खबरें, जो आपको अपडेट रखेंगी

1. देश भर में खूब उड़ा गुलाल, अमेठी में रंग लगाने के झगड़े में दो की मौत

कोरोना आने के बाद पहली बार देशभर में जमकर होली मनी। पश्चिम में अहमदाबाद से पूरब में गुवाहाटी तक और उत्तर में बारामूला की बर्फीली वादियों से दक्षिण में कोयंबटूर तक खूब गुलाल उड़ा। अहमदाबाद और मथुरा में हजारों लोग होली खेलने एक जगह पर जुटे। UP के अमेठी में रंग लगाने पर हुए झगड़े में दो लोगों की मौत हो गई और 5-6 लोग घायल हो गए।

Source Link

About admin

Check Also

4000 करोड़ कीमत, 400 कमरे…सिंधिया का आलीशान जयविलास पैलेस जहां डेढ़ घंटा रुकेंगे अमित शाह

“4000 करोड़ कीमत, 400 कमरे…सिंधिया का आलीशान जयविलास पैलेस जहां डेढ़ घंटा रुकेंगे अमित शाह” …