Breaking News

कृष्ण जन्मोत्सव पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पहुंचे मथुरा

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर सूबे के मुख्यमंत्री के आने के बाद ही जिला पुलिस प्रशासन चौकन्ना दिखाई दिया। मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर शहर के मार्गो को डायवर्ट कर दिया गया था। सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए पुलिस ने बेरिकेडिंग लगाकर वाहनों को पूर्ण रूप से प्रतिबंधित कर दिया था। मुख्यमंत्री के मथुरा दौरे के दौरान खुफिया तंत्र भी सक्रिया रहा है ।

जैसे ही करीब साढ़े तीन बजे के करीब मुख्यमंत्री का हेलिकेप्टर शहर के मसानी रोड के पास एक निजी होटल पर उतरा तो भाजपा कार्यकर्ताओं ने सूबे के मुखिया का फूल मालाओं के साथ स्वागत किया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सुरक्षा व्यवस्था के साथ श्री कृष्ण जन्मस्थान पहुंचे और जंहा उन्होंने दर्शन किये। करीब दो घंटे तक मथुरा में मुख्यमंत्री मोजूद रहे। जब मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का हेलीकेप्टर लेंड हुआ तब प्रशासनिक अधिकारियों ने राहत के सांस ली। कान्हा के जन्मोत्सव पर मथुरा आए मुख्यमंत्री के आगमन के दौरान कान्हा की नगरी दुल्हन की तरह सजाई दिखाई दी। हर चौराहे तिराहे पर रोशनी की झिलमलाती रंगीन लाइटो ने हर किसी को मन मोहक कर दिया। तमाम शहर के चौराहे व तिराहे पर सूबे के विकास तथा विभिन्न योजनाएं देने की होडिंग्स दिखाई दी।

मुख्यमंत्री के मथुरा आगमन दौरे के दौरान कान्हा की नगरी एक दम क्लीन व ग्रीन दिखाई दी। इस बात को लेकर दूर दराज से कान्हा के जन्मोत्सव में शामिल होने आए श्रादालुओ गदगद दिखाई दिए। मुख्यमंत्री ने मथुरा दौरे के दौरान संत साधुओं से भेंट कर आगामी 2022 में होने वाले विधानसभा चुनावों में विजयी होने का आशिर्वाद भी लिया। वहीं ब्रज तीर्थ विकास परिषद ने कान्हा के जन्मोत्सव पर सांस्कृतिक क तीन दिवसीय सांस्कृतिक आयोजन कर रहा है। कान्हा के जन्मोत्सव पर सभी प्रवेश द्वार सजाए गए हैं। श्रीकृष्ण जन्मभूमि तक जाने वाले सभी रास्तों को सजाया संवारा गया है। अनेकों मंच सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के लिए तैयार रहे हैं। ब्रज तीर्थ विकास परिषद के साथ ही नगर निगम ने व्यवस्थाओं में अपनी पूरी ताकत झोंक दी है।

About admin

Check Also

4000 करोड़ कीमत, 400 कमरे…सिंधिया का आलीशान जयविलास पैलेस जहां डेढ़ घंटा रुकेंगे अमित शाह

“4000 करोड़ कीमत, 400 कमरे…सिंधिया का आलीशान जयविलास पैलेस जहां डेढ़ घंटा रुकेंगे अमित शाह” …