“एटा में महिला ने फंदा लगाकर दी जान, छह दिन पहले सैनिक पति ने किया था सुसाइड, वजह चौंकाने वाली”
गांव बिजोरी के रहने वाले सैनिक अरविंद चौहान और आरती की शादी जनवरी 2019 में हुई थी। छह दिन पहले अरविंद चौहान ने और अब आरती ने फंदा लगाकर जान दे दी।
कश्मीर में तैनात सैनिक पति का शव फंदे से लटका मिलने के छह दिन बाद एटा में रह रही पत्नी ने भी सुसाइड कर लिया। महिला का शव भी फंदे से लटका मिला है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का मुआयना करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। प्राथमिक जांच में आत्महत्या के पीछे की जो वजह सामने आई है, वो बेहद ही चौंकाने वाली है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कोतवाली देहात के गांव बिजोरी के रहने वाले सैनिक अरविंद चौहान सेना में जवान थे। उनकी कश्मीर में तैनाती थी। बताया जा रहा है कि अरविंद का अपनी पत्नी आरती से किसी बात पर विवाद चल रहा था। इस विवाद के चलते आरती अपने मायके में रह रही थी। दोनों की शादी को करीब ढाई साल ही हुआ था।